अभिलाषा चौहान'सुज्ञ'
1)
कचरा गड्ढा~
चीथड़े अधकाया
नवजात की।
2)
शीत लहर~
वस्त्रविहीन वृद्ध
फुटपाथ पे ।
3)
करवाचौथ-
विधवा के नैनों से
टपकी बूँद।
4)
मैदान द्वार ~
पालीथिन चबाते
गायों का झुंड।
5)
वन नमूना~
संरक्षण केन्द्र में
परिंदा लाश।
6)
निशिथ अंत~
अनाथालय द्वार
पे नवजात।
7)
चांदनी रात~
वृद्ध जोड़ा छत पे
खींचता सेल्फी।
8)
कुहासा भोर~
बाल श्रमिक धोता
ढाबे पे कप।
9)
शिला की टापू~
बच्चा लहरों संग
खींचता सेल्फी।
10)
ईख का खेत~
झोपड़ी से उठती
राब की गंध।
11)
मृदंग थाप~
आँखों में आँसू लिये
नन्ही रक्कासा।
12)
अंधेरी रात~
झाड़ी में कराहती
अबोध बच्ची।
13)
बसंत भोर~
शशा संग बाग में
नवयौवना
14)
हल्दी की रस्म~
विधवा के हाथ में
लाल चूनर...
15)
बाग में ठूंठ~
बालक के हाथ में
नीम का पौधा
16)
शीतलहर~
भिक्षुक के तन पे
फटा अंगोछा।
17)
कश्मीर वादी~
बालक के हाथ में
श्वेत पताका..
18)
कुहासा भोर~
चौराहे पर भीख
मांगे अबोध
19)
गंगा का तट~
मधुबनी से घर
सजाती बाला।
20)
द्वार पे ईख~
आंगन में चौक पे
सिंघाड़ा-कंद।
21)
प्रसव पीड़ा
से तड़पे भिक्षुणी~
वीडियो ग्राफी।
22)
शिशिर भोर~
पोखर के जल में
परिंदा लाश..
23)
सरोवर पे
क्रीड़ारत हरिण~
शाख पे व्याघ्र
24)
कतकी पूनो~
गंगा तट पे लगा
कूड़े का ढेर।
25)
26)
पंक्ति में चींटी~
गोबर के ढेर पे
पड़ी अबोध..
27)
ज्येष्ठ मध्यान्ह~
सड़क निर्माण में
रत दिव्यांग।
28)
ज्येष्ठ मध्यान्ह~
रोड पे गड्ढा खोदे
दिव्यांग पिता।
29)
तुलसी दल~
पुत्र की अर्थी पर
गुलाब पुष्प...
30)
हिमस्खलन~
उत्तुंग श्रृंग पर
पर्वतारोही...
31)
शस्य उत्सव~
माटी के बर्तन से
पुगल गंध...
32)
ब्रह्म मुहूर्त~
जाह्नवी तट पर
राग भैरवी..
33)
डीजे की धुन~
जूठन के ढेर पे
भिक्षु बालक...
34)
शराब गंध~
अट्टहास के मध्य
बाल-चीत्कार
35)
कश्मीर वादी~
बाला ने पहन ली
सैनिक वर्दी.…
36)
कुहासा भोर~
तिल-गुड़ गंध से
महकी गली..
37)
कुहासा सांझ~
गर्म मूंगफली की
गंध चौराहे पे...
38)
शिशिर सांझ~
बाजरा रोटी संग
लसुनी गंध..
39)
उत्तुंग श्रृंग~
बर्फ मध्य तंबू से
कहवे की गंध।
40)
गोधूलि बेला
प्रसूता के कक्ष से
लोबान गंध..
41)
छत पे काग~
वृद्ध मां-बाप पोंछे
आंखों के कोर..
42)
लोहड़ी पर्व~
खील-रेबड़ी संग
भांगड़ा-गिद्दा।
43)
शरद सांझ~
गर्म मसाला गंध
बंद हांडी से..
44)
ड्योढ़ी पे काग~
नववधू द्वार की
ओट से झांके...
45)
शिशु रुदन~
दादी लिए तस्वीर
मृत पुत्र की..
46)
गुड़ की गंध~
मूंगफली सेंकती
चूल्हे पे माता...
47)
उत्तुंग श्रृंग~
पीठ पे शिशु बांधे
बागान में स्त्री..
48)
शिशिर सांझ~
केथ-मिर्च चटनी
सिलवट्टे पे
49)
ग्रीष्म मध्याह्न~
शीश घट उठाए
रेत पे बाला।
50)
मेघ गर्जना~
चावल ढेरी मध्य
सुई गाड़ी मां
51)
पूस की रात~
आग की लपटों में
फूस झोंपड़ी..
52)
कांक्रीट रोड~
बोनसाई वृक्ष का
घर में बाग।
53)
बिल्ली का शव~
ज्योतिषी पोथी खोले
आंगन मध्य..
54)
गांव में बाढ़~
नौका में गर्भिणी को
प्रसव पीड़ा...
55)
ओले की वृष्टि~
अमराई में आम
बीनते बच्चे..
56)
मध्यान्ह छुट्टी~
श्रमिक की रोटी पे
प्याज व मिर्च
57)
ओस की बूँदें
विद्युत तार पर ~
कपोत झुंड...
58)
मिष्ठान गंध~
दादाजी के हाथ में
त्रिफलाचूर्ण।
59)
हींग की गंध~
दादी देती दादा को
त्रिफला वटी..
60)
शीत लहर~
माता के हाथ में
गोखरू बीज..
61)
बासंती राग~
पलाश पुष्प चुनें
नवयौवना..
62)
सिंह का झुंड
वन मध्य गड्ढे में
रंभाती गाय...
63)
नदी की धार~
फौजी की पीठ पे
दिव्यांग वृद्धा...
64)
भोर लालिमा~
दुकान पे लटके
नींबू और मिर्च..
65)
बैंड की धुन~
वर को महावर
लगाती भाभी..
66)
पूर्व मध्याह्न~
मां आंगन में रखी
भरभोलिए।
67)
बीहड़ वन~
बबूल के तने से
खुरची गोंद..
68)
गोधूलि बेला~
अंगारिका से उठी
मक्का की गंध।..
69)
चीड़ का वन~
पहाड़ी ढलान पे
भेड़ संग स्त्री।
70)
ढोलक थाप~
शिशु के शीश पर
बना सातियाँ।
71)
खिचड़ी गंध~
बैलों के साथ युवा
मैदान मध्य।
72)
निशीथ काल~
घूँघट की ओट से
वो मुस्कराई।
73)
कानन पथ~
छटपटाया मृग
सर्प पाश में।
74)
हवा में धूल~
साँड के पैरों तले
युवक शव।
75)
गीत का स्वर~
विधवा के हाथ में
पति का चित्र।
76)
शिशु मुस्कान~
राई मिर्च उसारी
दादी साँझ में।
77)
शीतलहर~
जलती झोंपड़ी से
वृद्ध की चीख।
78)
कानन पथ~
वृक्ष पे उकेरते
नाम युगल
79)
पूनम चंद्र~
लहरों ने उछाली
नाविक नाव।
80)
कानन पथ~
घास में फुदकते
शश शावक।
81)
कानन पथ~
शव सड़ांध से
दबाई नाक।
82)
नदी की तट~
भग्नावशेष पर
शव दुर्गंध।
83)
भोर लालिमा~
काग चोंच में दबा
चिड़िया शव।
84)
चौथे की रस्म~
श्वेत साड़ी पे रखी
चंदन बटी।
85)
बैंड की धुन~
विधवा के नैनों से
टपकी बूँद।
86)
केला मंडप~
पीठ पे हल्दी थाप
लगाई भाभी।
87)
मेंहदी रस्म~
देवर ने थमाया
सोने का हार
88)
कसैलापन~
पाकशाला से आई
मुरब्बा गंध
89)
भोर लालिमा ~
पहिये में घिसटा
युवक शव
90)
पूर्व मध्याह्न~
दादा रखे धूप में
पानी बोतल।
91)
संध्या लालिमा~
बाला मुँह सिकोड़ी
रेलगाड़ी में।
92)
नदी का तट~
भग्नावशेष पर
शव दुर्गंध।
93)
धूल का धुंध~
साँड के पैरों तले
मृत युवक।
94)
खीर की गंध~
वृद्धा टटोलती
अपना पात्र।
95)
फागुन भोर~
विधवा के नैन से
टपकी बूँद।
96)
फागुन भोर~
कृषक हस्त जोड़े
मेघ समक्ष।
97)
ढोल-नगाड़े~
चाक पूजन करें
सधवा स्त्रियाँ।
98)
चैत्र पड़वा~
सड़क पर नाचे
कपोत जोड़ा।
99)
चैत्र मध्याह्न~
दुकानों के बाहर
गोले में लोग।
100)
नयन नीर~
प्लास्टिक से देखी माँ
नवजात को...
101)
प्रक्षालक बू~
दुल्हा-दुल्हन बाँधे
मुख पे पट्टी।
102)
लाकडाउन~
पुत्र की तस्वीर पे
आँसू की बूँद।
103)
नयन नीर~
रस्सी का फंदा लिए
कक्ष में बाला।
104)
श्रावण तीज~
हिना रचे हाथों पे
आँसू की बूंद।
105)
लाकडाउन~
गिलोय-अश्वगंधा
गंध चौके से।
106)
श्रावण पूनो-
बहन की थाली में
मास्क-दस्ताने।
107)
कोरोना काल~
मोबाइल पकड़े
बाल समूह।...
108)
श्रावण भोर~
पानी की बेरियों पे
लगाके ताले।
109)
जून अंतिम~
सैलानी के माथे पे
तापमापक।....
110)
श्रावण भोर~
धारा मध्य गर्भिणी
पलंग पर।...
111)
भोर लालिमा~
विदा में थमायी माँ
मास्क-दस्ताने।....
112)
सरयू तट~
पारिजात पौधे को
धरा में रोपा।...
113)
नदी का तट~
नवयुगल निहारे
तारों के बिंब।
114)
भादों पड़वा-
भुजरिया का पात्र
बाला शीश पे।
115)
कंचनजंगा~
हवाई पट्टी पर
राफेल गूँज।...
अभिलाषा चौहान